आगरालीक्स…Agra News: वीडियो न्यूज लखनऊ में आग से 15 छात्रों की मौत के बाद आगरा में कोचिंग सेंटरों की जांच, अलीगढ़ और मथुरा में चार सेंटर सील, आगरा में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सेंटरों पर लगेगा ताला।
लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई थी, 15 छात्रों की मौत हो गई थी। सोमवार को भगवान टॉकीज क्षेत्र के कोचिंग सेंटर की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने जांच की, कोचिंग सेंटर में बाहर निकलने की जगह नहीं थी, अग्निशामन यंत्र लगे हुए थे, उनकी भी जांच की गई। टीम को जांच में कई कमियां मिली हैं। भगवान टॉकीज क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर हैं और किराए के कमरों में दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। ( Agra Live News: 4 coaching center in Aligarh & Mathura seal, Action will be taken against Coaching running without registration in Agra)
अलीगढ़ में तीन कोचिंग सेंटर सील, भागे कोचिंग संचालक
अलीगढ़ में डीआईओएस द्वारा गठित टीहम ने कोचिंग सेंटरों की जांच की, कोचिंग सेंटर संचालित करने के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी न मिलने पर तीन कोचिंग को सील कर दिया गया। वहीं, टीम की कार्रवाई को देखते हुए कोचिंग को बंद कर संचालक भाग गए। इनकी भी जांच की जा रही है, टीम ने एक दर्जन कोचिंगों की जांच की।
मथुरा में एक बड़ा सेंटर सील
मथुरा में भी टीम ने कोचिंग सेंटर की जांच की। टीम की जांच में मानक पूरे न होने पर कोचिंग को सील कर दिया है, साथ ही नोटिस भी दिया गया है। टीम मथुरा क्षेत्र में संचालित हो रही कोचिंग की जांच कर रही है। जिससे बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के संचालित हो रही कोचिंग पर कार्रवाई हो सके।
आगरा में आकाश कोचिंग की पार्किंग में धुआं से मची खलबली,
लखनऊ के भीषण अग्निकांड के बाद अलीगढ़ प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईओएस की टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित कटारा कोचिंग सेंटर को सील कर दिया।
आगरा में बिना पंजीकरण के कोचिंग संचालित करने पर होगी कार्रवाई
आगरा में 700 से अधिक कोचिंग हैं लेकिन इसमें से 128 कोचिंग का ही उच्च शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि बिना पंजीकरण चल रही कोचिंग को तुरंत बंद कर दिया जाए, जांच के दौरान पंजीकरण के बिना कोचिंग संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
