आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें, आगरा के शिवाजी मार्केट में कपड़ों की दुकान में लगी आग, आग की लपटों से दहशत में आए व्यापारी। ज्वैलर के घर पर आग लगने से मची अफरा तफरी।
आगरा के एमएम गेट स्थित जत्ती कटरा के रहने वाले विष्णु स्वरूप वर्मा की लोहामंडी में ज्वैलरी की दुकान है, मंगलवार को विष्णु स्वरूप वर्मा और उनके बेटे आदित्य वर्मा ज्वैलरी की दुकान पर थे। घर पर पत्नी और बेटी अपने बच्चों के साथ थी, मंगलवार रात आठ बजे मकान की पहली मंजिल पर स्टोर में आग लग गई, इससे धुआं भरने लगा। कुछ ही देर में कमरे में आग फैलने लगी, परिजन बाहर निकल आए। 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
कपड़े की दुकान में लगी आग
बिजलीघर चौराहे के पास शिवाजी मार्केट में अधिकांश कपड़ों की दुकान हैं, मंगलवार रात 11 बजे सुल्तानपुरा सदर के रहने वाले अली की कपड़ों की दुकान में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होने लगी, अली की दुकान से सटी हुई कई और दुकानों में आग न फैल जाए इससे व्यापारी दहशत में आ गए। क्षेत्र की बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई।दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर स्वाह हो गए।