आगरालीक्स…ईमानदारी हैसियत की मोहताज नहीं, ई—रिक्शा में छूट गया था छात्रों का सामान, लौटाकर चालक ने कहा ’30 साल से संघर्ष मेरे साथ — नहीं छोड़ सकता ईमानदारी का हाथ’
आगरा में एक और ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। चालक ने अपने ई रिक्शा में छूटे एक दो बैग को उनके मालिक तक सही सलामत पहुंचाया। बैग वापस मिलने के बाद उनके मालिकों ने खुशी जाहिर की। चालक की ईमानदारी की तारीफ करते हुए सामाजिक संस्था सोल्जर्स आफ सोसायटी को धन्यवाद कहा। 21 जून की शाम करीब 06 बजे दो कॉलेज स्टूडेंट्स राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से हीरालाल के आटो में सवार हुए। दोनों ही छात्रों को हीरालाल ने भगवान टॉकीज चौराहे पर उतारा। उतरते वक्त छात्र ई रिक्शा की छत पर रखे अपने बैग लेना भूल गए। इसके बाद हीरालाल भी अन्य सवारियों को लेकर वापस अपने काम पर लग गए। थोड़ी ही देर में हीरालाल के एक परिचित आटो रिक्शा चालक का फोन उनके पास आया कि दो छात्रों का बैग उनके रिक्शा की छत पर रह गया है। हीरालाल ने देखा तो बात सही निकली। जानकारी होते ही हीरालाल ने अपने साथी के माध्यम से छात्रों को राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर ही इंतजार करने को कहा। कुछ ही देर में वे स्टेशन पहुंचे और छात्रों के दोनों बैग उनके हवाले कर दिए। इन बैग में लॉक लगा होने के बावजूद हीरालाल ने छात्रों से बैग चैक करने के बाद ही जाने का आग्रह किया।हीरालाल की ईमानदारी से छात्र इतने खुश थे कि उन्होंने हीरालाल और उनके साथियों, टीम एसओएस और एसओएस के संरक्षक डॉ. नवीन गुप्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं हीरालाल ने कहा कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। किराए के मकान में रहते हैं और पिछले 30 साल से संघर्ष कर रहे हैं। आटो रिक्शा चलाकर ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की, दो बेटियों और एक बेटे को पढ़ा रहे हैं। इस काम को करते हुए ऐसे कई मौके आए जब किसी का भी ईमान डगमगा जाए लेकिन हीरालाल ने ईमानदारी का दामन कभी नहीं छोडा। हीराला के साथी भी उनकी ईमानदारी को मिसाल बताते हैं।
- 24 June 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : SOS's integrity shines once again
- agra online news
- Agra railway station
- Agra today news
- Agra update news
- auto rikshaw drivers in agra
- dr naveen gupta agra
- E-rickshaw driver returns students' lost belongings in Agra
- honesty examples in agra
- raja ki mandi railway station agra
- today news