आगरालीक्स आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी में एडमिशन के लिए मेरिट 101, पहली मेरिट सूची की गई जारी। 29 जून से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग।
सेंट जोंस कॉलेज ने बीएससी (मैथ्स ग्रुप) की पहली मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी कर दी है। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के बताया कि सामान्य वर्ग के लिए मेरिट 101.60 है, यह मेरिट इंटरमीडिएट के 100 प्रतिशत अंक और अधिकतम प्रमाण पत्रों के 17 अंक से तैयार की गई है। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 75.20 रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 66.40, ओबीसी के लिए 63.40 और एससी वर्ग के लिए कटऑफ 64 निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए बुलाए गए सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनका एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी सेट लाना अनिवार्य है।
छात्रों को एडमिशन फॉर्म, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका, समर्थ/विश्वविद्यालय पंजीकरण पत्र, मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, मूल जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अतिरिक्त अंकों (वेटेज) के दावे से जुड़े मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 29 जून को सुबह 9:30 बजे से कॉलेज के असेंबली हॉल में होगी। बीकॉम सहित अन्य प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बीए के लिए कटऑफ जून के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी, जबकि उसकी प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी।