आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य भव्य विप्र धेनु सुर संत पूजन एवं भव्य रुद्राभिषेक
शनि प्रदोष के पुण्य मुहूर्त में परमार्थ धाम बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिव्य भव्य विप्र धेनु सुर संत पूजन एवं भव्य रुद्राभिषेक किया,परमार्थ धाम बटेश्वर प्रमुख ने बताया कि शनि प्रदोष मनोकामनाओं को सिद्ध करने का सरल साधन है। विप्र धेनु सुर संत पूजन भी कल्याण का मुख्य साधन है।श्रद्धालुओं का परमार्थ धाम बटेश्वर में विशेष पर्व पर आवागमन अत्यधिक होता है। दूध दही घी शहद शक्कर पंचामृत स्नान विल्वपत्र फल-फूल इत्यादि से विशेष पूजन के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रुद्राभिषेक कन्हैया लाल शर्मा, सुधीर भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज, पार्थ, यथार्थ, कृतार्थ आदि ने फिरोजाबाद वासियों ने कराया। मुख्य आचार्य पं. बृजेश शास्त्री पुरोहित,सहायक पं. पवन शर्मा रहे, श्रद्धालुओं ने वैदिक ब्राह्मणों का, गौ माता का एवं संतो को भोजन करवाकर पूजन भी किया दक्षिणा दी।