Wednesday , 2 September 2026
Home एजुकेशन Agra Live News: 13 nominations filed today—the final day—for the university non-teaching staff association elections in Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra Live News: 13 nominations filed today—the final day—for the university non-teaching staff association elections in Agra…#agranews

157

आगरालीक्स…आगरा में विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव 2026 के अंतिम दिन आज 13 नामांकन. अध्यक्ष पद पर आमने सामने होंगे अखिलेश चौधरी और अनिल कुमार श्रीवास्तव…जानें किस पद पर कौन उम्मीदवार

डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव 2026 के अन्तर्गत शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन विभिन्न पदों के लिये कुल 13 नामांकन किये गये। शनिवार को अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, महामंत्री पद पर सुमित चौधरी, संजय चौहान एवं सुनील श्रीवास्तव, सह मंत्री पद पर सतीश कुमार मौर्या, राहुल चाहर, प्रभा शंकर एवं कोषाध्यक्ष पद पर निशांत पचौरी, अशोक कुमार, काली चरण यादव एवं ईशान शर्मा ने अपने नामांकन किये।

इस प्रकार अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर चार, सहमंत्री पद पर चार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु पाँच लोगों ने नामांकन किया। सोमवार 29. जून 2026 को नामांकन पत्रों की जाँच की जायेगी तथा नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन 30 जून 2026 को किया जायेगा। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रो0 ब्रजेश रावत एवं सहयोग के लिये अधीक्षक प्रशासन नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित एवं मोहित भटनागर उपस्थित रहे। सभागार की व्यवस्था शिवम एवं राजू ने सम्भाली।

जानिए किस पद ​पर कौन उम्मीदवार
अध्यक्ष पद हेतु अखिलेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष पद हेतु कुलदीप यादव, आशु सिंह
महामंत्री पद हेतु सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, निखिल शर्मा, सुमित कुमार ।
सहमंत्री पद पर सतीश कुमार मौर्य, राहुल चाहर, प्रभा शंकर गौड़, तथा राहुल पचौरी ।
कोषाध्यक्ष पद पर निशान्त पचौरी, पवन कुशवाह, ईशान शर्मा, अशोक कुमार, काली चरण यादव ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

error: Content is protected !!