आगरालीक्स:…Agra Crime News: पुणे में सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन की हत्या के बाद आगरा की ज्योति का मामला भी चर्चा में है, शादी से पहले ज्योति ने प्रेमी से मंगेतर की हत्या करा दी थी, पुलिस ने सनसनीखेज मामले का खुलासा किया था।
पुणे की युवती सिया पर अपने प्रेमी चेतन के साथ मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करने के आरोपों का मामला देश भर में सुर्खियों में है, हर रोज हत्याकांड की परतें खुल रही हैं। ऐसे में आगरा की ज्योति का मामला भी चर्चा में आ गया है। आगरा में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी, ज्योति पर आरोप लगे थे कि उसने अपने प्रेमी से मंगेतर की हत्या करा दी थी, पुलिस ने चार को अरेस्ट किया था।
जानें पूरा मामला
मंडी सईखां निवासी अजय कुशवाह की 27 फरवरी 2025 को ताजगंज क्षेत्र की ज्योति से सगाई हुई थी और मार्च में शादी होनी थी। अजय जीजी नर्सिंग होम, संजय प्लेस के पास खाने की ठेल लगाता था। आठ फरवरी 2025 को अजय पैदल अपने घर जा रहा था पीछे से बाइक सवार तीन युवा आए और सेंट पीटर्स कॉलेज के पास अजय के सिर में गोली मार दी, अजय को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जांच की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने शाहगंज निवासी अरबाज को अरेस्ट कर लिया।
ज्योति के कहने पर की थी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि अरबाज के ज्योति से दो वर्ष पहले से प्रेम संबंध थे, ज्योति का रिश्ता अजय कुशवाह से हो गया तो रिश्ता टुड़वाने का भी प्रयास किया , फर्जी आईडी बनाकर ज्योति के आपत्तिजनक फोटो अजय को भेजे इसके बाद भी उसने शादी करने से मना नहीं किया। पूछताछ में अरबाज ने यह भी कहा कि ज्योति ने कहा था कि वह अजय से शादी नहीं करेगी इस पर अरबाज ने भी कह दिया था कि ज्योति की शादी वह किसी और से नहीं होने देगा। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के आधार पर ज्योति को भी अरेस्ट किया था। इस मामले में पुलिस चार्जशीट भी लगा चुकी है।