फिरोजाबादलीक्स…शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की मौत. फंदे पर लटका मिला शव. ससुराली घर छोड़कर भागे. मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के पारौली में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद ससुराली घर छोड़कर भाग गए. इधर सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका का नाम करिश्मा है. करिश्मा के भाई निवासी मैनपुरी ने बताया कि उसकी बहन की शादी दो महीने पहले पारौली में रहने वाले करन के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक और सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर करिश्मा का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था. आरोप लगाया कि शनिवार रात को ससुरालियों ने करिश्मा का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे पर लटका दिया. इसके बाद सभी लोग भाग गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने भी पति—पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी. पति करन 15 दिन पहले ही काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था. पुलिस का कहना है कि तहरीर और पेास्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी.