आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में कई थानों के प्रभारी बदले. सूची की गई जारी
आगरा पुलिस कमिश्नेट में सोमवार शाम को तीन थानों के प्रभारी बदले गए हैं. सिकंदरा थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी को सैंया थाने का चार्ज सौंपा गया है तो वहीं थाना शाहगंज से राजीव त्यागी को सिकंदरा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है. जारी सूची में मलपुरा थाना प्रभारी राजेश प्रसाद बघेल को थाना शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. इसके आलवा पुलिस उपायुक्त नगर जोन में वाचक के पद पर तैनात निरीक्षक राजीव कुमारक ो थाना मलपुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. वहीं उपनिरीक्षक गुरविंद्र सिंह को कार्यकारी थानाध्यक्ष सैंया से थाना खेड़ा राठौर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह जो अब तक थाना खेड़ा राठौर के थानाध्यक्ष थे, उनके गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है.