Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Proposals worth ₹24 crore approved for tourism in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Proposals worth ₹24 crore approved for tourism in Agra…#agranews

238

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों को दी जाएगी वेलकम किट. ताज व्यू गार्डन को सुंदर बनाया जाएगा. ताजमहल, आगरा किला, सीकरी सहित आगरा एंट्री गेट के लिए 24 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृ​त

मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में सोमवार को पथकर सलाहकार समिति की 41वीं बैठक लघु सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मंडलायुक्त द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। ताज पूर्वी, पश्चिमी गेट और फतेहपुर सीकरी पर कुल 6 वाॅटर एटीएम लगाये जाने की अनुमति हेतु एएसआई विभाग को मुख्यालय से पैरवी करने के निर्देश दिए गये। फतेहपुर सीकरी पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का कार्य लगभग 60 प्रतिशत हो चुका है। सीकरी स्थित आगरा गेट का फसाड लाइटिंग, आईलैण्ड एवं सेण्ट्रल वर्ज तथा आईलैण्ड से आगरा गेट तक सौन्दर्यीकरण, स्कलप्चर एवं फसाड आदि का कार्य भी जारी है। आयुक्त महोदय ने उक्त दोनों कार्यों को अगस्त माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आगरा एंट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर पर स्थित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इनर रिंग रोड़ से शहर में प्रवेश करने हेतु एक प्राॅपर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। एन0एच0 11 पर टाटा गेट से पथौली नहर तक प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन तथा ससमय कार्य पूर्ण किया जाए। ताजमहल के आस-पास, ताज व्यू पाइंट, सेल्फी प्वाइंट, आगरा फोर्ट तथा नगर निगम सीमा के बाहर पांच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिणी बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार और बोदला बिचपुरी मार्ग) की प्रकाश व्यवस्था को प्राधिकरण द्वारा नगर निगम को हस्तान्तरित कराये जाने के निर्देश दिए गये। मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये विगत बैठकों के अनुपालन में पथकर निधि से जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनकी तीन सदस्यीय कमेटी (एडीएम सिटी, मुख्य अभियंता एडीए और अपर नगर आयुक्त) द्वारा जांच की जाए।

24 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत
इसके उपरांत पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नये कार्यों के प्रस्ताव रखे गए जिसमें निम्नलिखित को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी-
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित कार्य

  • ताजमहल दर्शनार्थ आने वाले विदेशी टिकट धारक पर्यटकों को वेलकम किट (500 मि. ली. मिनरल वाटर बोतल, शू-कवर एवं कैरी बैग) की आपूर्ति एवं वितरण कार्य। (12 माह हेतु)
  • फतेहपुर सीकरी में बस स्टेण्ड के पास पेयजल हेतु 1000 एल.पी.एच. क्षमता का आर.ओ. प्लान्ट तथा 02 एच.पी. की सबमर्सिबल पम्प लगाने का कार्य।
  • विद्युत शवदाह गृह पर पूर्व स्थापित 02 नग विद्युत भट्टी के रेनोवेशन हेतु श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को देय धनराशि।
  • नगर निगम सीमा के बाहर पांच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या-13, बोदला-बिचपुरी मार्ग) की पथ प्रकाश व्यवस्था का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
  • ताजगंज परियोजना के आस-पास एवं पश्चिमी गेट पार्किंग पर स्थापित फायर फाईटिंग सिस्टम का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
  • ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत ताजमहल के आस-पास स्थापित प्रकाश बिन्दुओं का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
  • फतेहपुर सीकरी एवं ताज पश्चिमी गेट पर स्थापित आर.ओ. प्लान्ट का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य। (03 नग आर.ओ. प्लान्ट)
  • शिल्पग्राम से ताजमहल पूर्वी गेट होते हुए ताजमहल पश्चिमी गेट पुलिस बैरियर तक स्थापित हॉर्टिकल्चर एवं हैज का एक वर्ष का अनुरक्षण का कार्य।

पुलिस विभाग, आगरा द्वारा प्रस्तावित कार्य
ताजमहल के 500 मीटर के परिक्षेत्र में 90 सी०सी०टी०वी० सर्विलान्स कैमरे लगाने का कार्य।

आगरा क्लब, आगरा द्वारा प्रस्तावित कार्य
गोल्फ कोर्स, आगरा के प्रयोगार्थ 01 ट्रैक्टर मय ट्रॉली तथा 01 गोल्फ कॉर्ट क्रय करने हेतु।

पर्यटन विभाग, आगरा द्वारा प्रस्तावित कार्य

  • ताज महोत्सव 2027 के आयोजन हेतु अनुदान।
  • पर्यटन पुलिस बल के वाहनों के अनुरक्षण एवं डीजल की व्यवस्था हेतु।

राजकीय उद्यान, आगरा द्वारा प्रस्तावित कार्य

  • आगरा फोर्ट एवं ताजमहल के मध्य यमुना नदी किनारा रोड स्थित भूमि (ताज व्यू गॉर्डन फेस-प्रथम) के सौन्दर्यीकरण एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में।

वन विभाग, आगरा द्वारा प्रस्तावित कार्य

  • ताज नेचर वाक का निर्माण कार्य।
  • माई ट्री प्रोग्राम अपोजिट टू फोरेस्ट के विकास कार्य।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!