आगरालीक्स …Agra News: आगरा प्रदेश का सबसे गर्म और देश में छठवें स्थान पर रहा। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह से हवा चल रही है, सुबह का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ेगी, इससे अधिकतम तापमान और बढ़ जाएगा। इससे पहले सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रहा।
48 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 24 से 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल जाएगी। प्रदेश में भी मानसून सक्रिय होने जा रहा है। 15 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं।