आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर चलती कार में लगी आग. चालक के कूदते ही विकराल हुई. कुछ ही देर में कार हो गई खाक
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर चलती कार आग का गोला बन गई. कार में आग लगते ही चालक कूद गया और उसके कूदने के कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप ले लिया. पल भर में ही आग जलकर खाक हो गई. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे वाहन भी रुक गए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.घटना हाइवे स्थित छलेसर की है. सोमवार देर शाम एक कार यहां से गुजर रही थी तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा. चालक कुछ समय पाता उससे पहले ही आग की लपटें उठना शुरू हो गईं. इस पर खतरे को भांपते हुए चालक ने कार को रोका और तुरंत कार से कूद गया. चालक के बाहर निकलते ही कुछ ही पल में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.