Tuesday , 1 September 2026
Home आगरा Agra News : An interesting workshop was held at St. Patrick’s School Agra, behavioral scientist trained teachers on personality, behavior and human relationships.
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : An interesting workshop was held at St. Patrick’s School Agra, behavioral scientist trained teachers on personality, behavior and human relationships.

183

आगरालीक्स…डीओएस एक ऐसा टूल है जो इरिटेशन को अंडरस्टेंडिंग में बदल सकता है, बदलते दौर में टीचर्स को बिहेवियर, पर्सनेलिटी और ह्यूमन रिलेशन भी पढ़ाना होगा, सेंट पैट्रिक्स स्कूल में एक रोचक वर्कशॉप

आगरा में सेंट पैट्रिक्स जूनियर हाई स्कूल में एक रोचक कार्यशाला हुई। विद्यालय ने प्रसिद्ध बिहेवियर साइंटिस्ट को आमंत्रित किया। लगभग चार घंटे चली इस कार्यशाला में शिक्षकों को व्यक्तित्व, व्यवहार और मानवीय संबंधों को समझने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि विवाह से पहले केवल हॉरोस्कोप मिलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व के गुणों और स्वभाव को समझना अधिक आवश्यक है। बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच डॉ. नवीन गुप्ता के अध्ययन के अनुसार अधिकांश वैवाहिक विवाद केवल टेम्परामेंट डिफरेंसेस यानी स्वभाव के अंतर के कारण उत्पन्न होते हैं, जिन्हें सही समझ और संवाद के माध्यम से आसानी से सुलझाया जा सकता है।

इसी उद्देश्य से उन्होंने डीओएस यानि डिस्कवरी आफ सेल्फ नामक एक विशेष टूल विकसित किया है। यह टूल व्यक्ति को स्वयं के व्यक्तित्व के साथ-साथ अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, सीनियर्स और जूनियर्स के व्यवहार को समझने में सहायता करता है। यह इरिटेशन को अंडरस्टैंडिंग में बदलने का माध्यम बन सकता है।

कार्यशाला को सफल बनाने में सिस्टर लीना और सिस्टर एलिस का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते समाज की जरूरत को समझने वाला एक सकारात्मक कदम है।

यदि देश के सभी स्कूल इसी प्रकार की जिम्मेदारी निभाएं, तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। टूटते रिश्तों, बढ़ते तनाव और सामाजिक असंतुलन को काफी हद तक रोका जा सकता है। नई पीढ़ी को केवल करियर नहीं, बल्कि संतुलित व्यक्तित्व और संवेदनशील सोच देना ही आज की सबसे बड़ी शिक्षा है।

विशेषज्ञों ने कहा कि समाज तेजी से बदल रहा है। तकनीक, सोशल मीडिया, वैश्विक संस्कृति और बदलती जीवनशैली ने नई पीढ़ी यानी जेन जी (Gen Z) की सोच, व्यवहार और जीवन दृष्टि को पूरी तरह बदल दिया है। उनका सोचने-समझने का तरीका पहले की पीढ़ियों से काफी अलग है। यह बदलाव स्वाभाविक भी है और आवश्यक भी। हर दौर अपनी नई संस्कृति और नए विचार लेकर आता है। इसलिए हर सांस्कृतिक परिवर्तन को गलत कहना उचित नहीं होगा।

लेकिन चिंता का विषय तब बनता है, जब कुछ युवा इस बदलाव के बीच दिशाभ्रमित हो जाते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं। हाल ही में सामने आए सिया मर्डर केस तथा इससे पहले सोनम और मुस्कान जैसी घटनाएं समाज को झकझोरने का काम कर रही हैं। ये घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि सांस्कृतिक परिवर्तन स्वीकार्य है, परंतु उसके साथ सही दिशा और मूल्यबोध देना भी उतना ही आवश्यक है।

आज के समय में बच्चों और युवाओं में बुल्लिंग बिहेवियर, एंग्जायटी, स्ट्रेस, अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की भावना और भावनात्मक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। विदेशों में स्कूलों में गोलीबारी जैसी घटनाएं भी इसी मानसिक असंतुलन की भयावह तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। बच्चों के भीतर बढ़ता अकेलापन, तुलना की भावना और खुद को साबित करने का दबाव उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है।

ऐसे समय में स्कूलों की भूमिका केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं रह गई है। अब स्कूलों को बच्चों का मार्गदर्शक, भावनात्मक सहयोगी और व्यक्तित्व निर्माता बनना होगा। प्रिंसिपल, टीचर्स और अभिभावक सभी यह समझने लगे हैं कि नई पीढ़ी को संभालना आज की सबसे बड़ी सामाजिक आवश्यकता है। बच्चों को आधुनिकता की स्वीकृति के साथ-साथ सही दिशा देना भी जरूरी है, ताकि वे सांस्कृतिक बदलाव के बीच अपने मूल्यों और संतुलन को न खो दें।

इसी जागरूकता के साथ अब कई स्कूल व्यक्तित्व विकास और व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ओर ध्यान दे रहे हैं। विशेषज्ञों को बुलाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि अच्छे मेंटर और गाइड भी बन सकें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Nandotsav celebrated at Bachpan and Academic Heights School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स स्कूल में मनाया श्रीकृष्ण नंदोत्सव. नन्हे-मुन्ने...

बिगलीक्स

Agra News Live: 142 Monkey caught by Nagar Nigam in Agra

आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Janmashtami special sweets available

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!