Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra Health News: More than 2,500 people in Agra availed health benefits at a free medical camp…#agranews
आगरा

Agra Health News: More than 2,500 people in Agra availed health benefits at a free medical camp…#agranews

185

आगरालीक्स…आगरा में 2500 से अधिक लोगों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ. पार्क केपीआईएमएस के शिविर में 20 से अधिक गांवों के लोग पहुंचे

स्व. सेठ सुरेशचंद्र जी (भट्टे वालों) की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पार्क KPIMS हॉस्पिटल, बाग मुजफ्फर खां, आगरा द्वारा गर्ग परिवार के सहयोग से बुधवार को सेठजी वाला आश्रम (मंदिर), गढ़ी हरलाल (इटौरा के सामने), ग्वालियर रोड, आगरा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 20 से अधिक गांवों से आए 2500 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज जयंत, जनरल फिजिशियन डॉ (ले. क.) रवि कुमार जैन व डॉ. निर्मला राजपूत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता नागर, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निशीथ अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फराह जावेद और डायटिशियन डीटी. शिवांगी तेलांग द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। इसके साथ ही बीपी, शुगर, वजन, ईसीजी, एसपीओ₂ एवं पीएफटी जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं तथा मरीजों को तीन दिन की आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं।

इस अवसर पर पार्क केपीआईएमएस के डिप्टी सीईओ श्री रोहिताश चौबे ने कहा कि, "पार्क केपीआईएमएस का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। भविष्य में भी अस्पताल इसी प्रकार जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करता रहेगा।" शिविर के सफल आयोजन में गर्ग परिवार के सहयोग की विशेष भूमिका रही। साथ ही अस्पताल के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर शेखर चौहान के समन्वय एवं अथक प्रयासों से शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप हजारों ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंच सकीं।

ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, निःशुल्क जांच एवं दवाइयों की सुविधा मिलने पर पार्क केपीआईएमएस और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने भी शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले गर्ग परिवार, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा टीम एवं समस्त सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: People outraged over the cremation of a dog at the Tajganj cremation ground; FIR registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर जला दी कुत्ते की चिता. आक्रोश,...

आगरा

Agra News: Police Commissioner holds meeting on traffic congestion issue in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर जाम के झाम में फंस रहा आगरा. कहीं...

आगरा

Know about remedies to strengthen the Moon on Sharad Purnima in this special Vastu segment

आगरालीक्स…वास्तु विशेष में जानें शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के...

error: Content is protected !!