आगरालीक्स…आगरा को धोखा दे रहे बादल. आते हैं और बिना बरसे चले जाते हैं. चिलचिलाती धूप और गर्मी ने किया लोगों को बेहाल. मानसून की पहली बारिश का इंतजार
धूप और उमसभरी गर्मी से बेहाल आगरा के लोग मानसून की पहली बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है और आगरा में भी बादल छा रहे हैं लेकिन बादल धोखा दे रहे हैं और बिना बरसे ही निकल जा रहे हैं. इसके बाद निकल रही धूप बेहाल कर रही है. दिन में भी चेन नहीं मिल रहा है और न ही रात को आराम. मौसम विभाग लगातार आगरा में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर रहा है लेकिन यह पूर्वानुमान फेल साबित हो रहा है. तापमान फिर बढ़ामौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश जल्द होगी.