आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से तेज बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ेगी, बादल छाने के साथ कुछ देर के लिए बारिश हो सकती है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
कल से बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में सात जुलाई से पांच दिन तक तेज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है इससे गर्मी से हल्की राहत मिल जाएगी।