आगरालीक्स… Agra News: दुस्साहस, आगरा में शादी से इन्कार करने पर घर पहुंचा युवक, युवती के भाई को किडनैप कर ले गया। पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।
पिनाहट की रहने वाली युवती से शादी करने के लिए युवक दबाव बना रहा था, युवती के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पंचायत भी हुई लेकिन इसमें भी युवती की युवक से शादी ना करने की बात कही गई इसके बाद भी युवक शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।
घर पर चाकू लेकर पहुंचा और युवती के भाई को किडनेप कर ले गया
युवती की कहीं दूसरी जगह शादी तय हो गई है, रविवार को घर पर युवती की मां, बहन और 13 साल का छोटा भाई था। जबकि युवती के पिता और बड़ा भाई मंडी गए थे। सुबह 10.30 बजे युवक चाकू लेकर युवती के घर पर पहुंचे।
उसने युवती से शादी करने के लिए कहा, युवती की मां के विरोध करने पर उसने युवती के 13 साल के भाई की गर्दन पर चाकू रख दिया और गला काटने की धमकी देकर उसे घर से बाहर ले आया। 500 मीटर तक उसे अपने साथ लेकर आने के बाद पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। युवती के पिता ने थाने में अपने युवक के खिलाफ बेटे को किडनैप करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को अरेस्ट करने और युवती के भाई को मुक्त कराने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।