आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में अब एक और ड्राइविंग टेस्ट सेंटर खुलने जा रहा है। अभी एक सेंटर है, लाइसेंस के लिए सेंटर में ड्राइविंग टेस्ट होता है इसे पास करने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा रहा है।
आगरा के आरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन और आनलाइन टेस्ट पास करना पड़ता है इससे लर्निंग लाइसेंस जारी हो जाता है। इसके बाद स्थायी लाइसेंस के लिए पिछले साल अप्रैल में अरतौनी में हाईटेक निजी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर शुरू हुआ था। आवेदन करने के बाद टेस्ट की तिथि दी जाती है, इस तिथि पर अरतौनी सेंटर पर टेस्ट होता है, सेंटर से पास की रिपोर्ट मिलने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा रहा है।
सुनहरी, बिचपुरी में खुल रहा दूसरा सेंटर
एक सेंटर होने से ड्राइविंग टेस्ट में समय लग रहा है। ऐसे में अब एक और नया सेंटर खुलने जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह के अनुसार, सुनहरी गांव बिचपुरी में नया सेंटर खुल रहा है, यह एक सप्ताह में खुल जाएगा। इसके बाद टेस्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।