आगरालीक्स …Agra News: आगरा के युवक की गोली मारकर हत्या, घर से शादी में जाने के लिए निकला था युवक, कार के पास पड़ा मिला शव।
आगरा के फतेहाबाद के टोला मल्लाह मोहल्ला के रहने वाले 30 साल के रामरतन की मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बरेह अम्बाह में ससुराल है। ससुराल में शादी थी, रविवार को रामरतन कार से शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे। रविवार रात 11 बजे ससुराल से एक किलोमीटर पहले ही बदमाशों ने रामरतन पर हमला कर दिया।
कार के पास पड़ा मिला शव
रामरतन कार से ससुराल बरेह के लिए जा रहे थे, ससुराल पहुंचने से एक किलोमीटर पहले बदमाशों ने रामरतन की कार पर फायरिंग कर दी। बदमाश रामरतन की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए, रामरतन का शव कार के पास पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, रामरतन की हत्या की जानकारी होने पर घर में कोहराम मचा है। रामरतन की पत्नी गुड़िया, बेटे रोहित और छोटे बेटे नौ साल के मोहित का रो रोकर बुरा हाल है।