आगरालीक्स…आगरा का आज दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक. धूप निकलने से तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. उमसभरी गर्मी बरकरार. बारिश का इंतजार
आगरा में गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया है. उमसभरी गर्मी में पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. न तो दिन में आराम मिल रहा है और न ही रात को चैन. हाल ये है कि पसीना बाहर निकलने पर लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं. आज सोमवार को धूप भी निकली और वो भी तेज. इससे तापमान फिर से बढ़ा है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. सोमवार को दिन साफ रह सकता है लेकिन 9 और 10 जुलाई को तेज बारिश के आसार है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 06/07/26) 38.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/07/26) 26.0
Departure from Normal(oC) -1.6