आगरालीक्स…आगरा में महंगे शौक और महिला मित्रों पर अपना रुतबा जमाने के लिए अय्याश जीजा—साले रात को बंद घरों में करते थे चोरी. पुलिस ने दोनों को दबोचा. 2.82 लाख कैश और 89.07 ग्राम सोना किया बरामद. जानिए इनके नाम
आगरा के जीजा साले अपने महंगे शौकों को पूरा करने और महिला मित्रों पर अपना रुतबा जमाने के लिए रात को चोर बन जाते थे. इनके निशाने पर बंद घर रहते थे. बंद घरों में चोरी करने के बाद ये अपने शौक पूरे किया करते थे. पुलिस ने उखर्रा रोड से दोनों को दबोच लिया और थाना सदर क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा भी किया. पुलिस ने इनके पास से 89.07 ग्राम सोना और 2.82 लाख रुपये कैश के साथ बाइक भी बरामद की है.18 जून को हुई थी चोरी
बीते माह 18 जून को थाना सदर बाजार में महिला द्वारा सूचना दी गयी कि 16 और 17 की रात को घर पर अकेले होने के कारण वह अपने पुराने घर पर चली गई थी. तभी रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर, वादिया के घर से आभूषण व रुपये चोरी कर लिये. इस संबंध में थाना सदर बाजार पुलिस ने तहरीर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी आदि की जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो चारों रजनीकांत व विजय को उखर्रा रोड 16 बीघा के पास मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया.
दोनों चोर आपस में जीजा साले
पुलिस पूछताछ में पता चला कि रजनीकांत और विजय आपस में जीजा साले हैं. इन्होंने ही उखर्रा रोड शांति फार्म हाउस के पास से एक बंद मकान में चोरी की थी. ताला तोड़कर मकान के ऊपर वाले कमरे की अलमारी से गहने/जेवरात व 1,00,000 रुपये (01 लाख रुपये) चोरी किये थे. उसके बाद अभियुक्तों ने चोरी के आभूषणों को गला कर कुछ माल राह चलते व्यक्ति को बेंच दिया. माल बेचने से प्राप्त रुपये व चोरी के रुपयों को अभियुक्तों ने आपस में बाँट लिया. अभियुक्तो ने अपनी शौक-मौज में कुछ रुपये खर्च कर दिये है, बचे हुए रुपये अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हये हैं.
- रजनीकांत उर्फ चण्डी पुत्र जयकिशन उर्फ मुन्ना निवासी रंगनाथ टाकीज खटीकपाडा घटिया आजम खां थाना हरिपर्वत आगरा।
- विजय पुत्र मुकेश कुमार निवासी नंगला टेकचंद देवरी रोड थाना सदर बाजार आगरा।