फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, एक्सीडेंट में भाई—बहन की मौत. बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर. दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक एक्सीडेंट में बाइक सवार भाई—बहन की मौत हो गई है. दोनों भाई बहन बाइक से किसी काम से जा रहे थे. नए बाइपास स्थित शांति पुल के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. इधर भाई बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.दोनों मृतकों की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र के रहने वाले शिवम और उसकी बहन रश्मि के रूप में हुई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.