Wednesday , 2 September 2026
Home एजुकेशन Admission process for the new academic session is underway at Smt. BD Jain Girls’ PG College, Agra…#agranews
एजुकेशन

Admission process for the new academic session is underway at Smt. BD Jain Girls’ PG College, Agra…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी. पहली बार 4 वर्षीय आनर्स पाठ्यक्रम भी शुरू. जानिए किस क्लास में कितनी सीटें.

आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस बार छात्राओं के लिए सबसे खास बात यह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में पहली बार 4 वर्षीय ऑनर्स पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। छात्राएं अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार 4 वर्षीय या 3 वर्षीय स्नातक डिग्री का चयन कर सकती हैं। आगरा शहर का यह प्रतिष्ठ कॉलेज 77 वर्ष पुराना प्रथम महिला महाविद्यालय है।

प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल ने बताया कि बीए की 560 और बीकॉम की 180 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं विश्वविद्यालय वेब रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात महाविद्यालय में सीधे प्रवेश पा सकती हैं। प्रवेश के लिए छात्राएं अपने साथ हाई स्कूल, इंटर की अंकतालिका,जाति प्रमाण पत्र और टीसी व स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो साथ में अवश्य लेकर आए। प्राचार्या महोदय ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्राओं को पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट https://admission.bdjain agra.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित कॉलेजों में यह एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है, जहां सितार विषय में परास्नातक (एमए) की पढ़ाई कराई जाती है। संगीत शिक्षा में कॉलेज लंबे समय से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यहां छात्राओं को एमए सितार के साथ एमए तबला की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे संगीत और चित्रकला के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छुक छात्राओं को विशेष अवसर मिलता है और महाविद्यालय स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है।

उपलब्ध सीटें
बीए- 560
बीकॉम - 180
बीएड - 70
एमए हिंदी 60
एमए अंग्रेजी- 60
एमए इतिहास 60
एमए सितार - 30
एमए तबला - 30

समर्थ पंजीकरण संख्या के माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत छात्राओं की एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी भी तैयार की जा रही है। यह एक यूनिक आईडी होगी, जिसमें शैक्षणिक रिकॉर्ड दर्ज रहेगा। किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ने पर यह आईडी बनी रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

error: Content is protected !!