Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Traffic News: DM severely reprimanded contractor over the slow pace of road construction of CM Grid Hariparvat and Delhi Gate road in Agra
बिगलीक्स

Agra Traffic News: DM severely reprimanded contractor over the slow pace of road construction of CM Grid Hariparvat and Delhi Gate road in Agra

217

आगरालीक्स ...आगरा में हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सीएम ग्रिड से बन सड़क के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार, कांन्ट्रैक्टर किया तलब, जाम से जूझ रहे लोग, टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर भी फटकार लगाते हुए समय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम मनीष बंसल ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही मॉडल सड़कों की संबंधित से समग्र जानकारी तलब की यथा सड़क की लंबाई,कब निविदा आमंत्रित की गई, टेंडर प्रक्रिया, स्वीकृत धनराशि, कॉन्ट्रैक्टर से अनुबंध गठित का दिनांक,अनुबंध के अनुसार कार्य समाप्ति की तिथि, प्रोजेक्ट की वित्तीय व् भौतिक प्रगति, कंसल्टेंट फर्म आदि को तलब कर अलग अलग सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सड़क निर्माण का 15 प्रतिशत ही हुआ काम
1.25 किमी लंबा,हरी पर्वत से रवि हॉस्पिटल व दिल्ली गेट से राजामंडी स्टेशन मार्ग का समेकित विकास एवं उन्नयन कार्य प्रस्तावित है, भौतिक प्रगति तलब की जिसमें बताया गया कि भौतिक प्रगति 15 प्रतिशत है, ट्रेंचिंग का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण हो जाना चाहिए वह 16 प्रतिशत किया गया है, कॉन्ट्रैक्टर श्री राम कंस्ट्रक्शन व कंसल्टेंट फर्म को तलब किया और 15 प्रतिशत भौतिक प्रगति पर कड़ी फटकार लगाई तथा जवाब तलब किया। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा बताया गया कि राजामंडी स्टेशन मार्ग पर अंडरग्राउंड यूटिलिटी कार्य लगभग पूर्ण है जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, हरी पर्वत से रवि हॉस्पिटल तक पुलिस विभाग से एनओसी में देरी, रास्ते में अतिक्रमण हटाने में हुए विलंब से कार्य प्रगति नहीं हुई है, जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता सिविल को तलब किया व तत्काल सभी अतिक्रमण हटाने, कार्य पूर्ण होने की दी समय सीमा में कार्य पूर्ण करने, संबंधित विभागों जलकल,जल निगम, पुलिस से समन्वय कर एनओसी लेने, कांट्रेक्ट एग्रीमेंट के अनुसार मैन पॉवर मौके पर सुनिश्चित कराने, नगर निगम के जेई व एई को प्रत्येक सड़क निर्माण कार्य में शीघ्रता लाने, गुणवत्ता,दी गई टाइम लाइन में निर्माण पूर्ण करने, मॉनिटरिंग हेतु नामित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
टेढ़ी बगिया कालिंदी विहार सड़क का निर्माण कार्य 10 प्रतिशत
2.88 किमी. लंबी टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच- 19 सर्विस रोड तक सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि उक्त सड़क निर्माण की भौतिक प्रगति 10 प्रतिशत है तथा कार्य प्रगति पर है, जिलाधिकारी ने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर फर्म कोणार्क एसोसिएट को तलब किया। भौतिक प्रगति न होने पर जवाब तलब किया,विलंब से चल रहे सड़क निर्माण पर संबंधित फर्म द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने मौके पर कार्य कर रहे फर्म के अभियंता, कुल मैन पॉवर आदि की जानकारी ली, जिसमें अनुबंध के अनुसार कम मैंन पॉवर लगाये जाने,विलंब से चल रहे कार्य व फर्म की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई व चेतावनी दी, जिलाधिकारी ने कोणार्क कंस्ट्रक्शन को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने, मौके पर टेक्नीकल व अन्य मैंन पॉवर बढ़ाने, नगर निगम से एक सहायक नगरायुक्त को मॉनिटरिंग हेतु नामित करने के निर्देश दिए। ने संबंधित निर्माण फर्म को कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग, संकेतक, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए ताकि आमजन व वाहन चालकों के साथ कोई दुर्घटना न हो, जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने, थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक में नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य, मुख्य अभियंता सिविल नगर निगम अरविंद श्रीवास्तव सहित कॉन्ट्रैक्टर, व संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 2nd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 2 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर...

error: Content is protected !!