Tuesday , 7 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: ADA seals hospital and three-storey building…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: ADA seals hospital and three-storey building…#agranews

20

आगरालीक्स…आगरा में मानचित्र के विपरीत बन रहा हॉस्पिटल पर एडीए ने लगाई सील. दूसरी तीन मंजिला बिल्डिंग बिना मानचित्र के बन रही थी…इस पर भी हुआ एक्शन

आगरा में अवैध निर्माणों व बिना मानचित्र के चल रहे निर्माणों पर आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई चल रही है. इसी क्रम में मंगलवार को एडीए ने एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल और एक तीन मंजिला बिल्डिंग पर कार्रवाई करते हुए सील लगाई. यहां नोटिस के बाद भी काम चल रहा था.

हॉस्पिटल में मानचित्र के विपरीत हो रहा था काम
एडीए ने पहले कालिंदी विहार के एचआईजी डी 70 जे में कार्रवाई की. यहां कृष्णपाल सिंह की ओर से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हॉस्पिटल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. हॉस्पिटल की बिल्डिंग का फ्रंट तैयार हो रहा था और अंदर निर्माण कार्य चल रहा था. एडीए की ओर से जानकारी दी गई कि ​निर्माणकर्ता को इसके लिए चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी काम नहीं रुका. इस पर बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.

बिना मानचित्र के बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग
इसके अलावा दूसरी कार्रवाई भी कालिंदी विहार में की गई. सेक्टर 2 पेठा नगरी के पीयू 37 में रोशनलाल भारत द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा था. एडीए के अनुसार यहां तीन मंजिला बिल्डिंग भी लगभग तैयार हो गई थी. इससे पहले ही प्राधिकरण की टीम ने आज मंगलवार को पहुंचकर बिल्डिंग को सील कर दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The annual Bhandara of Param Guru Huzur Dr. M.B. Lal Sahab Maharaj has commenced at Dayalbagh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में कल से 75 एकड़ में होगी धान की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : National Road Safety Board constituted, but what happens next? Read the full details

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, क्यों बनाया गया है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड और अब...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style

आगरालीक्स…आगरा में आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स अब लोगों की पहली पसंद बन रहे...

error: Content is protected !!