आगरालीक्स….Agra News: आगरा की समाजसेवी संस्थाएं आगे बढ़कर काम कर रही हैं, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित विद्युत शवदाह गृह में लावारिस शव को ले जाने के लिए भारत विकास परिषद संकल्प ने स्टील स्ट्रेचर भेंट किया।
श्री क्षेत्र बजाज कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह स्ट्रेचर लावारिस शवों को लाने ले जाने के काम आएगा। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं संकल्प के संरक्षक डॉ. तरुण शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे, प्रांतीय संयोजक सेवाटीटू गोयल, संकल्प अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संयोजक सम्पर्क रोहित पुरी उपस्थित रहे। क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, विष्णु गर्ग एवं शिवकुमार गुप्ता ने इस सेवा कार्य के लिए भारत विकास परिषद संकल्प का आभार व्यक्त किया।