आगरालीक्स आगरा घूमने आईं फ्रांस की जूलियट ईवा और वैरोनिका से पार्किंग के लिए कैब चालक ने 50 यूरो यानी पांच हजार रुपये ले लिए, इसके बाद जानें क्या हुआ।
फ्रांस की पर्यटक जूलियट ईवा और वैरोनिका की फ्लाइट मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर आनी थी, दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा के लिए उन्होंने आनलाइन दो हजार रुपये में कैब बुक की थी, कैब का भुगतान आनलाइन किया। फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। कैब चालक ट्रांस यमुना कालोनी निवासी अजहरुददीन दोनों पर्यटकों को लेकर आगरा आया, यहां उसने दोनों पर्यटकों को पुरानी मंडी चौराहे पर उतार दिया।
पार्किंग के मांगे 500 रुपये, 50 यूरो रख लिए
फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से आई थी इस पर अजहरूददीन ने कहा कि फ्लाइट देरी से आई थी वह समय से पहुंच गया था इसलिए उसे एयपोर्ट पर अतिरिक्त पार्किंग देनी पड़ी इसके लिए पर्यटकों से 500 रुपये मांगे, उन्होंने 50 यूरो यानी पांच हजार रुपये दे दिए, वहां मौजूद गाइड ने पर्यटकों को 50 यूरो देते हुए देख लिया, उन्होंने पर्यटकों से जानकारी ली तो पता चला कि पार्किंग का अतिरिक्त शुल्क लिया है जबकि पार्किंग का इस तरह से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने पर्यटकों को 50 रुपये वापस कराए। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर का मीडिया से कहना है कि कार को सीज कर दिया है और कैब चालक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।