आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज पानी भरकर रख लें, नौ और 10 जुलाई को पानी नहीं आएगा। देखें कहां नहीं होगी पानी की सप्लाई और कंट्रोल रूम का नंबर।
आगरा में बिजलीघर चौराहे पर शिवाजी मार्केट के सामने नाले के नीचे से पानी की पाइप लाइन निकल रही है, इसमें कचरा फंस जाता है। इससे बारिश होने पर शिवाजी मार्केट पानी में डूब जाती है। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव के अनुसार, छत्ता जोन में शिवाजी मार्केट के सामने नाले से पाइप लाइन को
शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते गुरुवार सुबह और शाम और शुक्रवार सुबह और शाम को पानी नहीं आएगा।
रकाबगंज, बालूगंज,छीपीटोला, नौलक्खा, ताजगंज, गोबरचौकी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, बसई, चक्कीपाट, काजीपाड़ा, मंटोला, काला महल, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता, शाहगंज, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड, ट्रांस यमुना कॉलोनी।
जलकल के टैंकर के लिए हेल्प लाइन नंबर
टोल फ्री नंबर 18002702722
कंट्रोल रूम नंबर 8192095401
अभियंता 8192095734