आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुबह से बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, 14.2 एमएम हुई बारिश, मथुरा में बारिश में डिलीवरी ब्वाय बाइक सहित बहा, लोगों ने बचाया।
आगरा में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है, बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई है। सुबह से ही बारिश हो रही है। सुबह 8.30 बजे तक 14.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सुबह 10 बजे तक कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश से कई जगह पर जलभराव होने लगा है। वहीं, जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण चल रहा है वहां बारिश के बाद दलदल के हालात हो गए हैं।
मथुरा में डिलीवरी ब्याय बाइक सहित बहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा में डिलीवरी ब्वाय बाइक सहित नाले में बहने लगा, स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। बारिश से सबसे ज्यादा बुरे हालात मथुरा में हैं। जगह जगह जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं।