आगरालीक्स..आगरा के पूर्व एआरटीओ के घर 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी. विजिलेंस के छापे में बड़ी कार्रवाई. 1.62 करोड़ कैश, करोड़ों की संपत्तियां मिले
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने आगरा के पूर्व तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने जांच के दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना और 9 किलोग्राम की चांदी के साथ हीरे और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए हैं. बरामद सोना चांदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. यही नहीं दीवारों में छुपा हआ करीब 1.62 लाख का कैश भी बरामद किया गया है.लखनऊ आवास पर मारा छापा
वर्तमान में ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी 143 आवास में रहते हैं. यह आगरा से रिटायर हुए हैं. ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था.शासन के निर्देश पर जांच की जा रही है. कोर्ट से तलाशी वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को विजिलेंस की टीम इनके घर छापा मारने पहुंची. आवास के चप्पे चप्पे को खंगला गया.
जानिए क्या—क्या मिला
20 करोड़ के आभूषण: टीम को 13 किलो सोना और करीब 9 किलो चांदी के साथ हीरे व अन्य कीमती आभूषण मिले हैं. इनकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है.
करोड़ों की संपत्तियां: ललित कुमार की लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्लाइलगंज, मोहनलाल गंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले. इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग, बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन को काबजात बरामद हुए हैं. इन अचल संपत्तियों की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई गई है.
कारें, रिवॉल्वर और एक करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला: टीम को इनके पास टोयोटा इनोवा और हुंडई आई20 कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पेास्ट आफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपोजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं.