Wednesday , 8 July 2026
Home यूपी न्यूज Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes
यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

32

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ. 12 लाख शिक्षकों, कर्मियों और उनके आश्रितों को मिलेगा कैशलेस इलाज, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में भेजे गए ₹1200

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एक बड़ी सौगात दी है। 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' और 'डीबीटी वितरण कार्यक्रम' का प्रदेश भर में शानदार शुभारंभ किया गया। आगरा में इसका मुख्य आयोजन खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिलाधिकारी मनीष बंसल और मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिक्षकों, कर्मियों और उनके आश्रितों को मिलेगा कैशलेस इलाज
इस अवसर पर दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा शिक्षकों व लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उ.प्र. सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के तहत बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, संस्कृत, व्यावसायिक विद्यालयों के शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डन, अनुदेशकों और रसोइयों सहित प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र की धनराशि उनके खातों में भेजी गई है। 10 लाख शिक्षकों व संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एसबीआई के साथ एमओयू भी किया गया है।

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षकों, शिक्षा परिवार से जुड़े सभी कार्मिकों व उनके आश्रितों की स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार हैं। मेरी शिक्षकों से अपील है कि वे आचार्य चाणक्य की तरह एक संस्कारवान, चरित्रवान और राष्ट्रभक्त पीढ़ी तैयार करें, जो भारत को पुनः विश्वगुरु बना सके। विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, नैतिक मूल्य और अनुशासन भी सिखाएं। जब सरकार आपको समस्त सुविधाएं दे रही है, तो आपका भी दायित्व है कि अपने छात्रों को पूरे प्रदेश में एक बेहतर मुकाम दिलाएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

यूपी न्यूज

UP News: Result of written exam for Home Guard recruitment in UP released….#upnews

यूपीलीक्स…यूपी में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी. आगरा सहित...

यूपी न्यूज

Agra Live News: 60 people questioned in connection with the theft of offerings at Ayodhya’s Ram Mandir…#agranews

यूपीलीक्स…अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में 60 लोगों से...

error: Content is protected !!