Wednesday , 8 July 2026
Home आगरा Agra News: The administration has launched the “Meri Nazar se Agra” online photography competition…#agranews
आगरा

Agra News: The administration has launched the “Meri Nazar se Agra” online photography competition…#agranews

20

आगरालीक्स…आगरा की खूबसूरती को अपने कैमरे से दिखाइए. शहर की ​गलियों, ताजमहल से लेकर बटेश्वर तक को दें अपने कैमरे की नजर..प्रशासन ने शुरू की “मेरी नज़र से आगरा” ऑनलाइन फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता.

जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,धार्मिक तथा अन्य पहलुओं की विशिष्टता को नवीन पहचान,विस्तृत फ़लक व नवोन्वेशी आयाम देने जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण जनपद — आगरा नगर से लेकर फ़तेहपुर सीकरी, सिकंदरा, बाह-बटेश्वर एवं चम्बल क्षेत्र तक — की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक इमारतों को जन-जन की दृष्टि से प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाइन फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता “मेरी नज़र से आगरा” का शुभारम्भ किया गया है।
प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक — शौकिया अथवा पेशेवर छायाकार — निःशुल्क भाग ले सकता है।

प्रतिभागी जनपद के किसी भी क्षेत्र — नगर अथवा ग्रामीण अंचल — की सुंदरता, संस्कृति, पर्व-त्योहार, हस्तशिल्प, जनजीवन अथवा प्रतिष्ठित इमारतों (ताजमहल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी, एत्माद-उद-दौला, सिकंदरा, बटेश्वर मंदिर आदि) से सम्बंधित अपने द्वारा खींचे गए मौलिक छायाचित्र, अधिकतम 30 शब्दों के विवरण सहित,ई-मेल:-upinfoagra01@gmail.com पर दिनांक 20.07.2026 तक भेज सकते हैं।

फोटो प्रतियोगिता प्रमुख शर्तें:
छायाचित्र प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींचा गया मौलिक चित्र हो; इंटरनेट अथवा अन्य स्रोत से कॉपी किए गए चित्र अस्वीकार्य होंगे।
प्रत्येक छायाचित्र के साथ अधिकतम 30 शब्दों का विवरण(कैप्सन)प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा छायाचित्र छायाकार के नाम सहित जनपद की आधिकारिक वेबसाइट agra.nic.in पर प्रदर्शित किए जाएँगे।
प्रविष्टि भेजने का अर्थ है कि प्रतिभागी जिला प्रशासन को उक्त चित्र के गैर-व्यावसायिक, जनहितकारी उपयोग की सहमति देता है; चित्र का स्वामित्व छायाकार के पास ही रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि जीवंत संस्कृति, शिल्प और परम्पराओं का नगर है — यह प्रतियोगिता नागरिकों को अपने शहर को अपनी दृष्टि से दिखाने का अवसर देगी। समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों एवं छायाकारों, आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Police have arrested a man carrying a reward of ₹50,000; he had been absconding for 12 years

आगरालीक्स…आगरा में 50 हजार का इनामी पुलिस ने पकड़ा. 12 सालों से...

आगरा

Agra News: A roadways bus rammed into a truck moving ahead of it in Agra; 9 passengers injured..#agranews

Agraleaks….आगरा में रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रक में मारी टक्कर....

आगरा

Agra News: Young man arrested on charges of exploiting a woman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के बाद चार बच्चों की मां को...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!