Wednesday , 8 July 2026
Home बिगलीक्स Vigilance raid on former Agra ARTO’s residence; jewelry, cash, and assets worth crores discovered
बिगलीक्स

Vigilance raid on former Agra ARTO’s residence; jewelry, cash, and assets worth crores discovered

30

आगरालीक्स..आगरा के पूर्व एआरटीओ के घर 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी. विजिलेंस के छापे में बड़ी कार्रवाई. 1.62 करोड़ कैश, करोड़ों की संपत्तियां मिले

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने आगरा के पूर्व तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने जांच के दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना और 9 किलोग्राम की चांदी के साथ हीरे और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए हैं. बरामद सोना चांदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. यही नहीं दीवारों में छुपा हआ करीब 1.62 लाख का कैश भी बरामद किया गया है.

लखनऊ आवास पर मारा छापा
वर्तमान में ललित कुमार लखनऊ के अलीगंज में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित सी 143 आवास में रहते हैं. यह आगरा से रिटायर हुए हैं. ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में आय से अधिक सं​पत्ति का मामला दर्ज किया गया था.शासन के निर्देश पर जांच की जा रही है. कोर्ट से तलाशी वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को विजिलेंस की टीम इनके घर छापा मारने पहुंची. आवास के चप्पे चप्पे को खंगला गया.

जानिए क्या—क्या मिला
20 करोड़ के आभूषण: टीम को 13 किलो सोना और करीब 9 किलो चांदी के साथ हीरे व अन्य कीमती आभूषण मिले हैं. इनकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है.
करोड़ों की संपत्तियां: ललित कुमार की लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्लाइलगंज, मोहनलाल गंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले. इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग, बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन को काबजात बरामद हुए हैं. इन अचल संपत्तियों की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई गई है.
कारें, रिवॉल्वर और एक करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला: टीम को इनके पास टोयोटा इनोवा और हुंडई आई20 कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पेास्ट आफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपोजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain that began in the morning in Agra is continuing into the night…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से हो रही बारिश रात को भी जारी. कल...

बिगलीक्स

Agra Weather: A spell of monsoon rain sets in over Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगी मानसूनी बारिश की झड़ी. हवा चलने से मौसम हुआ...

बिगलीक्स

Agra Live News: Building Collapse in Subhas Bazar Agra

आगरालीक्स.. वीडियो.. आगरा में बारिश में सुभाष बाजार में कपड़े की दुकान...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 14.2 MM rain recorded in Agra, Water lodging start

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुबह से बारिश से गर्मी और उमस...

error: Content is protected !!