मथुरालीक्स…वृंदावन परिक्रमा मार्ग में गेस्ट हाउस में लगी आग. खिड़कियां तोड़कर निकले श्रद्धालु…
मथुरा के वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग पर भक्तमाल कुंज आश्रम है. यहां कई श्रद्धालु ठरहे हुए थे. गुरुवार की दोपहर बिजली के मीटर बॉक्स में आग लग गई. आग से निकला धुआं कुछ ही देर में पूरे भवन में भर गया. इधर ऊपरी मंजिल पर ठहरे श्रद्धालुओं के पास भी धुआं पहुंच गया. जब उन्हें घुटन महसूस हुई तो पता चला कि आग लग गई. ऐसे में श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया..खिड़कियां तोड़कर कूदे
श्रद्धालु यहां से भागने लगे लेकिन मुख्य रास्ता धुएं से बंद था. ऐसे में जान बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने खिड़कियां तोड़ दी और उनसे बाहर निकलने की कोशिश की. इधर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया.