आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 1500 से अधिक जॉब मिलेंगे, जानें।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे के अनुसार, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं राजकीय आईटीआई के द्वारा 14 जुलाई सुबह 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर, फतेहाबाद रोड, सिकंदरा, आगरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, जिनमें एलएंडटी, एलआईसी, रिलायंस, हिताची, टाटा, हीरो, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, होंडा, ईकार्ट, होली हर्ब्स, इंफो एज, रिलैक्सो फुटवियर, वरुण बेवरेजेज, संकल्प माइक्रोफाइनेंस, डिक्सन, स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
35 साल तक की आयु के अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक सहित अन्य शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।