आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दौड़ती बस डिवाइडर से टकराई, बस का पहिया निकलने से दो यात्री घायल हो गए।
आगरा में दिल्ली से बाह जा रही रोडवेज बस फतेहाबाद क्षेत्र में पारस डेयरी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से बस के टकराने पर आगे का पहिया निकल गया, अचानक से बस के डिवाइडर से टकराने से दो यात्री घायल हो गए, घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, बस के अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।