आगरालीक्स…आगरा में गर्मी फिर बढ़ी. दिन के साथ रात को भी उमसभरी गर्मी. आने वाला पूरा सप्ताह बिना बारिश का हो सकता है. जानें आज का तापमान
आगरा में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है. आसमान साफ है और दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है. कभी—कभी बादल छा रहे हैं लेकिन वो कुछ पल में ही चले जा रहे हैं. दिन में गर्मी तो बढ़ी ही है साथ ही रात को भी उमसभरी गर्मी होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार आने वाला पूरा सप्ताह गर्मी का हो सकता है. बारिश के आसार लगभग न के बराबर हैं और तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 12/07/26) 36.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/07/26) 28.0
Departure from Normal(oC) 0.3