आगरालीक्स…आगरा में ताजगंज विद्युत मोक्षधाम के वेटिंग रूम में लगा एसी. श्मशान घाट आने वाले लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत. आगरा में 50 प्रतिशत अंत्येष्टि अब बिजली से हो रही…
आगरा के ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह में अन्त्येष्टि में साथ आने वालों की सुविधा के लिए यहां का प्रतीक्षालय वातानुकूलित किया गया है. श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित विद्युत शवदाहगृह के इस वातानुकूलित प्रतीक्षालय का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने किया. महापौर ने विद्युत शवदाहगृह की खराब पड़ी दो भट्टियों को नगर निगम की ओर से शीघ्र ठीक कराने का विश्वास दिलाया. प्रतीक्षालय को वातानुकूलित बनाने में समाजसेवी श्याम बाबू बंसल, डॉ. सुशील गुप्ता व रामलीला कमेटी के नरेश जैन की सराहनीय भूमिका व सहयोग रहा. ताजगंज मोक्षधाम परिसर के सत्संग हाॅल में आयोजित उद्घाटन समारोह ने सभी ने विद्युत शवदाहगृह के प्रचार-प्रसार बढाने व पर्यावरण हित में इसको अपनाने पर जोर दिया. मेयर ने सभी से वृक्षारोपण पर भी ध्यान केन्द्रित करने की बात कही. विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने धार्मिक कथाओं के दौरान व्यासपीठ से विद्युत शवदाहगृह का संदेश प्रसारित कराने का सुझाव दिया. पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने विद्युत शवदाहगृह की स्थापना व इसकी स्वीकार्यता के लिए कमेटी द्वारा किये गये प्रयासों व आयोजनों पर विस्तार से बताया. मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि अब 50% लोगों की अन्त्येष्टि विद्युत में हो रही है. अध्यक्ष अनिल जिंदल ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन विद्युत शवदाहगृह प्रभारी संजीव गुप्ता ने किया. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डा.सुरेश गोयल,ओम टंडन, महासचिव राजीव अग्रवाल,समाजसेवी जगदीश बागला, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल तथा बजाजा कमेटी के पदाधिकारी , कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे.