फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सांप काटने से दो सगी बहनों की मौत. बेड पर सो रही थीं. आगरा में उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम..तीन दिन में उजड़ गया परिवार
फिरोजाबाद से एक दुखदभरी खबर है. यहां दो सगी बहनों को बेड पर सोते समय सांप ने डस लिया. दोनों बहनों का आगरा में उपचार चल रहा था. रविवार को बड़ी बहन ने तो आज सोमवार को छोटी बहन ने दम तोड़ दिया. दोनों बहनेां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. तीन दिन के अंदर पूरा परिवार उजड़ गया. घटना फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव दौलतपुर की है. यहां अशोक रहते हैं. इनकी दो बेटियां 8 साल की खुशी और 6 साल की जानवी 10 जुलाई की रात को घर में बेड पर सो रही थीं. परिजनों के अनुसार देर रात एक सांप बेड पर चढ़ गया और दोनों बनहों को डस लिया. कुछ देर बाद दोनों बहनें उल्टियां करने लगीं और गले में तेज दर्द की शिकायत कही. 11 जुलाई को सुबह पांच बजे परिजन दोनों को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. रविवार रात उपचचार के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया. वहीं सोमवार सुबह करीब पांच बजे छोटी बेटी जानवी की भी मौत हो गई. दोनों बहनों की मौत् से परिवार में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक की लहर है. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.