आगरालीक्स…आगरा में यमुना पल्ली पार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टास्कफोर्स के बुलडोजर पर लटका युवक. घर के बाहर लगे टिनशेड को तोड़ने का किया विरोध. राजा की मंडी स्टेशन रोड पर भी पहुंची अतिक्रमण हटाने वाली टीम
आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर गुरुवार को नगर निगम का टास्क फोर्स बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा. यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर खूब हंगामा व विरोध हुआ. लोगों ने लोहे की जाली और टिनशेड हटाने का विरोध किया. बुधवार को जहां भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया बुलडोजर पर चढ़ गए थे तो वहीं आज गुरुवार को सनी नाम का एक युवक भी बुलडोजर पर लटक गया. सनी ने आरोप लगाया कि उनके घर के टिनशेड को गलत तरीके से अतिक्रमण बताकर तोड़ा जा रहा है. इसकी निष्पक्ष जांच की जाए. टीम ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया. राजा की मंडी स्टेशन रोड पर भी पहुंची टीमनगर निगम टास्क फोर्स गुरुवार को राजा की मडी रेलवे स्टेशन रोड पर भी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची. सड़क और फुटपाथ पर अवैध निर्माणों को हटवाया गया. यहां के दुकानदारों ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने कहा कि एक साल से सड़क खुदी पड़ी है. उसका निर्माण करने की जगह निगम बुलडोजर लेकर आ जाता है.