आगरालीक्स…आगरा में कारखाने के अंदर से गिलट और निकिल चोरी करने वाले दो शातिर पुलिस ने पकड़े. दीवार तोड़कर चुरा ले गए थे 375 किलो गिलट और निकिल
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कारखाने के अंदर से गिलट व निकिल चोरी करने के दो शातिरों को अरेस्ट किया है. ये कारखाने की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और यहां से 375 किलो गिलट और निकिल चोरी कर ले गए थे. पुलिस ने इनके पास पास 58 किग्रा सफेद पीली धातु की पायल बरामद की है.मई में की थी चोरी
थाना जगदीशपुरा में संचालित एक कारखाने के संचालक ने 30 मई को पुलिस को सूचना दी कि उसके कारखाने में गिलट पायल का कार्य मजदूरी पर होता है. 24 और 26 मई के बीच अज्ञात चोरों ने कारखाने के पीछे से दीवार तोड़कर अंदर रखी 200 किग्रा पायल गिलट और 175 किग्रा के लगभग निकिल चोरी कर ली थी.