आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने सरेआम पति को कहा ‘नामर्द’. परेशान पति ने दे दी जान…
आगरा के थाना शमसाबाद में पत्नी के उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली. पत्नी उसे अक्सर नामर्द कहकर ताने मारा करती थी और तलाक के बदले 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी. इसी से तनाव में आकर युवक ने जान दे दी. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. किसी और से प्रेम करती थी पत्नीमोहल्ला टोला में रहने वाले गौरव की शादी चार साल पहले शाहगंज की रहने वाली करिश्मा के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही करिश्ता ने घर में कलह शुरू कर दी थी. वह अक्सर गौरव को नापसंद
करने ओर किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करने की बात कहती थी. मृतक के पिता का आरोप है कि करिश्ता गौरव से तलाश के बदले 25 लाख रुपये मांग रही थी. ऐसा न करने पर पूरे परिवार को दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीते 3 जुलाई को करिश्मा ने गौरव के साथ मारपीट की और सरेआम उसे नामर्द कहते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया था. इस अवसाद से गौरव ने अपनी जान दे दी. पुलिस ने पत्नी करिश्ता उसके भाई रवि, विक्रम और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.