आगरालीक्स …आगरा में अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए अभियान शुरू हो गया है, दिल्ली गेट पर टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त किया। दिल्ली गेट से राजा की मंडी स्टेशन तक अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
बुधवार को टीम ने दिल्ली गेट स्थित मार्केट से अतिक्रमण हटाया, यहां लगी चाय और बुक स्टॉल को ध्वस्त कर दिया। दिल्ली गेट से राजा की मंडी स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने के बाद टीम ने होली पब्लिक स्कूल वाले रोड से अतिक्रमण हटाया।
जुलाई में चला था अभियान
इस साल जुलाई में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला था, इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही अभियान ठंडा पड गया।
2016 में चला अभियान
आगरा में अतिक्रमण ध्वस्त किए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के अल्टीमेटम के बाद लोग खुद ही अवैध निर्माण तोड रहे हैं। बीएसपी विधायक के घर के अवैध निर्माण को हटाने की चेतावनी दी गई थी, मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ पहुंची। उन्हें देखकर बसपा विधायक गुटियारी लाल दुवेश ने खुद ही आवास के बाहर लगी फेंसिंग को तुडवा दिया।
आगरा में अतिक्रमण हटाने के लिए जोर शोर से अभियान चल रहा है। इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है, इसका शिडयूल जारी किया गया है। जिस क्षेत्र में अभियान चलाया जाता है, उससे पहले टीम आकर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगा देती है और खुद ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए समय दिया जाता है। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेत्रत्व में टीम महाबली से अवैध निर्माण ध्वस्त कराती है। मंगलवार को टीम ने शाहगंज क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की, यहां बसपा विधायक गुटियारीलाल दुवेश रहते हैं, उनके आलीशान आवास के बाहर फैंसिंग लगी हुई है। इस पर लाल निशान लगाया गया था, टीम उनके आवास पर पहुंची तो उन्होंने अतिक्रमण ध्वस्त न करने के लिए कहा, लेकिन टीम ने चेतावनी के बाद भी अवैध निर्माण न हटाने पर महाबली चलाने के लिए कह दिया, इसे देख विधायक ने अपने कर्मचारियों से फैंसिंग को हटवा दिया।
चौडे हो गए हैं पुराने शहर के सकरे रोड
अतिक्रमण अभियान के बाद पुराने शहर के सकरे रोड चौडे हो गए हैं। लगडे की चौकी मंदिर रोड पर जहां एक कार के आने से जाम लग जाता था, अब वहां एक सात तीन कार निकल सकती हैं। रावत पाडा, पीपल मंडी, बल्केश्वर सहित पुराने शहर के रोड चौडे हो गए हैं।