आगरालीक्स…नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आगरा के केवी पब्लिक स्कूल में हुआ पौधरोपण
आगरा के देवरी रोड के नौबरी स्थित केवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार राघव ने कहा कि नेल्सन मंडेला का जीवन मानवता, सेवा और समानता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धन हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ ली