आगरालीक्स …आगरा में सीवर के मैनहोल में कारोबारी के इकलौते बेटे की गिरने से हुई मौत के चार महीने बाद जांच रिपोर्ट आई है। इसके लिए होटल संचालक को दोषी माना गया है, होटल संचालक ने ही सीवर के मैनहोल की सफाई कराई थी, इसके बाद ढक्कन नहीं रखा, खुले मैनहोल में 15 अगस्त की रात को शिवम की गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में डीएम गौरव दयाल का मीडिया से कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
15 अगस्त 2017 की रात में तुलसी नगर, गोबर चौकी निवासी टेंट कारोबारी पुरुषोत्तम राठौर का आठ वर्षीय पुत्र शिवम राठौर पीएसी लाइन से रात को क्रष्ण जन्माष्टमी देखकर लौट रहा था। होटल डीलक्स इन माल रोड के सामने वह खुले मैनहोल में गिर गया, स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, उसे मैनहोल से बाहर निकाला लेकिन तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी।
रिपोर्ट में होटल संचालक दोषी
इस मामले की जांच के लिए डीएम गौरव दयाल ने सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार के नेत्रत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि सीवर लाइन एडीए की थी, इसे जलसंस्थान को हैंडओवर नहीं किया गया। सीवर लाइन की सफाई के लिए होटल डीलक्स इन प्रशासन द्वारा जलसंस्थान में शिकायत नहीं की गई, होटल प्रशासन द्वारा अपने स्तर से ही मैनहोल की सपफाई कराई गई, सफाई कराने के बाद मैनहोल पर ढक्कन नहीं रखा गया।
मैनहोल से बाहर निकालने में लग गया आधा घंटा
मैनहोल सकरा और गहरा था। मैनहोल गहरा होने से शिवम गंदा पानी में डूब गया। वहीं,
मैनहोल सकरा होने के कारण उसे बाहर निकालने में मुश्किल हुई, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने 30 मिनट में बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद शिवम को स्थानीय लोग हॉस्पिटल लेकर गए, वहां उसकी मौत हो गई।
पहले भी हो चुकी हैं घटना, रोड से पैदल निकलते हैं पर्यटन
रोड पर पर्यटक पैदल घूमते रहते हैं, इससे यहां कभी भी बडा हादसा हो सकता है, पहले भी आगरा में मैनहोल में गिरने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी मेन होल को बंद नहीं किया गया है। वहीं, कुछ जगह पर मेनहोल बंद होने पर बारिश का पानी भर जाता है, इस कारण से भी होटल संचालक, दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मेन होल खुला छोड रहा था।