आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 5 से 17 साल के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क, जानें कैसे करा सकते हैं आधार अपडेट।
यूआईडीएआई के अनुसार, पांच से 17 साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। बायोमेट्रिक अपडेट ना होने पर आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी सेवाओं जैसे स्कॉलरशिप, प्रवेश, बैंकिंग सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
30 सितंबर तक निशुल्क करा सकते हैं अपडेट
यूआईडीएआई के अनुसार, पांच से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का 30 सितंबर तक खंदारी स्थित आधार सेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।