आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को घसीटते हुए ले गया कैंटर, दो की मौत।
आगरा में सोमवार देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में कार और कैंटर में आमने सामने की भिड़त हो गई। कैंटर में कार फंस गई और करीब 100 मीटर तक कैंटर के साथ कार घसीटते हुए चली गई। हादसे के बाद टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में दो की मौत
कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, कार में दो लोग सवार थे दोनों की मौत हो गई। कार बाह से फतेहाबाद की तरफ जा रही थी, म्रतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।