आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का चौराहा होते हुए एटा तक जाता यह रोड टू लेन हाईवे बनेगा। 51 किलोमीटर का रोड 390 करोड़ रुपये से बनेगा।
जलेसर रोड बदहाल है, जगह जगह सड़क टूटी हुई है, रोड की चौड़ाई कम होने से हादसे होते हैं। एक दशक से आगरा जलेसर टू लेन हाईवे बनने का लोग इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटने और उन्हें ट्रांसलोकेट करने की अनुमति दे दी है।
36 किलोमीटर हिस्सा आगरा में
आगरा जलेसर रोड 51 किलोमीटर का है इसका 36 किलोमीटर का हिस्सा आगरा में आता है जबकि 15 किलोमीटर हिस्सा एटा में है। 2016 में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया था। रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी और आबादी वाले क्षेत्रों में डिवाइडर भी बनाया जाएगा इसलिए चौड़ाई 14 मीटर होगी। 390 करोड़ से बनने वाले रोड के लिए 31 जुलाई को निविदा आमंत्रित की जाएंगी।
685 करोड़ रुपये का पूरा प्रोजेक्ट
आगरा जलेसर रोड का प्रोजेक्ट 685 करोड़ रुपये का है, इसमें से सड़क निर्माण 390 करोड़ रुपये से होगा। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मदों में 295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह 685 करोड़ रुपये का यह पूरा प्रोजेक्ट है।