आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च शुरू होने से पहले ही घर पहुंच गई पुलिस, जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को किया नजरबंद। आंबेडकर पार्क से आगे नहीं बढ़ सके सपाई।
आगरा में सपा द्वारा आंबेडकर, बिजलीघर से कलक्ट्रेट तक बुधवार को संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकालना था। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा को उनके घर पर ही रात में नजरबंद कर दिया। वहीं, सुबह सपा कार्यकर्ता बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंच गए। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को आंबेडकर पार्क से आगे नहीं बढ़ने लिया।