फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, दादी के साथ खेल रहा था दो साल का कार्तिक. भरभराकर गिरी घर की दीवार. दोनों की मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. जसराना के नगला मधु गांव में दो साल का मासूम कार्तिक अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रहा था. तभी अचानक घर की दीवार ढह गई और उसके मलबे के नीचे दादी और दो साल का कार्तिक दब गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई. दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया है.पुलिस के अनुसार बुधवार को सोमवती पत्नी कालीचरण अपन दो साल के नाती कार्तिक पुत्र इंदल सिंह के साथ घर के बाहर बैठी थी. तभी पास की एक पक्की दीवार अचानक उन पर गिर पड़ी. दोनों मलबे में दब गए. मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जाता है कि बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी.